ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कृषि विधेयकों के विरोध में थमा पंजाब, हरियाणा में भी प्रदर्शन; सेना के वाहन व एंबुलेंस रोकी

नई दिल्ली। कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को आयोजित बंद का पंजाब में व्यापक असर रहा। नेशनल हाईवे जाम किए जाने से आवाजाही पूरी तरह बंद रही। ट्रेनें दूसरे दिन भी नहीं चलीं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हरियाणा में पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में असर दिखा, लेकिन शेष हिस्से में हालात सामान्य रहे। राजस्थान व उत्‍तर प्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में आंशिक असर रहा। पंजाब में 31 किसान संगठनों के इस विरोध-प्रदर्शन को भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियों, बस यूनियनों व कर्मचारी-व्यापारी यूनियनों और कलाकारों का समर्थन मिला।

प्रदर्शनकारियों ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगभग सभी नेशनल हाईवे जाम कर दिए। अमृतसर-जम्मू नेशनल हाईवे पर, तो ट्रैफिक सुचारू रहा, लेकिन दिल्ली नेशनल हाईवे पर कई जगह किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर धरना दिया। हरियाणा-पंजाब की सीमा पर सेना के वाहन और एंबुलेंस भी रोक दी गई। यहां देर रात तक लोग फंसे रहे। कुछ जगह जबरन बाजार बंद कराए गए, जिससे लोगों को जरूरी सामान के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

विशेष ट्रेनों का परिचालन पहले ही रद कर दिए जाने के बावजूद किसान रेल ट्रैक पर टेंट लगाकर जमे रहे। श्री मुक्तसर साहिब के लंबी में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ट्रैक्टर लेकर धरने में पहुंचे। इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे अमृतसर के एडवोकेट आरपी सिंह मैणी ने कृषि विधेयकों को पंजाब विरोधी बताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

आगे क्या.. एक अक्टूबर से फिर रोकेंगे रेल

अमृतसर में रेल ट्रैक पर धरना दे रहे किसानों ने एलान किया कि उनका धरना 29 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद एक अक्टूबर से फिर रेल रोकेंगे। भारतीय किसान यूनियन ने भी यही चेतावनी दी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह ग्राम सभा बुलाओ, गांव बचाओ, पंजाब बचाओ मुहिम शुरू करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.