ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी में आज आधी रात से पूर्ण लॉकडाउन, बाजार में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए गुवाहाटी में 28 जून की आधी रात से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसको लेकर आज बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। लोग जरूरी के सामना खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले। आपको बता दें की पूरे कामरूप जिला में 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।

PunjabKesari

कामरूप के अलावा राज्य के सभी शहरी इलाकों में वीकेंड में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने 26 जून यानी शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। मंत्री ने कहा था कि अस्पतालों, दवा की दुकानों और प्रयोगशालाओं को छोड़ अन्य सभी वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। किराने की दुकानों, सब्जियों और फलों की दुकानों आदि को भी पहले सात दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। इसके बाद प्रशासन स्थिति की समीक्षा करेगा और छूट के संबंध में फैसला करेगा।

उन्होंने कहा था कि राज्य के सभी नगर निगमों और शहरी समिति इलाकों में शनिवार से ‘वीकेंड लॉकडाउन’ लागू होगा जो कोरोना महामारी की समाप्ति तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आज रात से पूरे राज्य में प्रभावी कर्फ्यू शाम सात बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक लागू रहेगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में असम में कोरोना केसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां अब तक 6816 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4500 लोग ठीक हो चुके हैं और 2307 एक्टिव केस हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.