ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित विदेशी बीयर की बड़ी खेप जब्त की है। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई।

कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत्त देपालपुर की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध मारुति ईको वाहन क्रमांक MP09ZF7973 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 15 पेटियों में भरी 360 केन “बडवाइजर मेग्नम इंटरनेशनल किंग ऑफ बीयर” बरामद हुई, जिस पर “फॉर सेल इन हरियाणा” अंकित था।

आबकारी टीम ने अवैध मदिरा और वाहन को जब्त कर आरोपी सूरज बुंदेला (28 वर्ष), निवासी रंगवासा राऊ, इंदौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित बाजार कीमत 5 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार सहित आबकारी टीम के अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.