ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टा चलाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऊषा नगर स्थित साँई नयन अपार्टमेंट में छापेमारी कर आरोपियों को लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।

जांच में सामने आया कि आरोपी “डायमंड सर्वर” नामक ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराते थे। ग्राहक इन आईडी के माध्यम से क्रिकेट मैच और कैसीनो गेम्स पर ऑनलाइन दांव लगाते थे। सट्टे की रकम अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाई जाती थी और बदले में डिजिटल “पॉइंट्स” दिए जाते थे।

पुलिस के अनुसार “डायमंड सर्वर” एक अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क है, जिसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टेबाजी के लिए किया जाता है। शुरुआती जांच में गिरोह के तार दिल्ली और दुबई से जुड़े मिले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, ₹1.40 लाख नकद, बैंक दस्तावेज और हिसाब-किताब के रजिस्टर जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹7.70 लाख बताई गई है।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.