ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Zoo में दिया भेड़िए ने 9 बच्चों को जन्म, इंदौर बना देश में सबसे ज्यादा भेड़ियों वाला प्राणी संग्रहालय

इंदौर: इंदौर से भेड़िए की विलुप्त हो रही प्रजाति को लेकर एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। एनिमल ब्रीडिंग प्रोग्राम के तहत इंदौर प्राणी संग्रहालय में भेड़िया ने 9 बच्चों को जन्म दिया है। इसके साथ ही इंदौर में भेड़ियों की संख्या देशभर में सबसे ज्यादा 20 हो गई है। देशभर में कुल 50 भेड़िए जू में हैं इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा भेड़िए हैं।

इसके अलावा मैसूर , हैदराबाद, जयपुर में भी भेड़िए हैं। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जू इंदौर ने एक नर और एक मादा भेड़िया को बिरसा जैविक उद्यान पहुंचाया है। भेड़ियों के बदले में जू से एक नर व एक मादा शुतुरमुर्ग कमला नेहरू जू भेजा हैं।

जू प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि भेड़िया के सभी नवजात स्वस्थ हैं। इसी तरह का ब्रीडिंग प्रोग्राम काफी जरूरी है, क्योंकि इससे विलुप्त हो रही प्रजाति कहीं ना कहीं बच सकती है। हमारे यहां पहले 11 बड़े भेड़िए थे।

हमने खाने से लेकर अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं इनके सेहत और शरीर के अनुसार ही दी। डॉ . यादव के अनुसार दर्शकों के लिए जू में 11 लायन और 6 बंगाल टाइगर भी हैं। इंदौर जू में कुछ 643 प्रकार के एनिमल हैं ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.