ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आधी रात तक मासूमों के साथ इंतजार करती रही महिलाएं, नसबंदी करने नहीं आए डॉक्टर

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश कि शिवराज सरकार एक्शन में नजर आ रही है लेकिन प्रबंधन की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला छिंदवाड़ा जिला अस्पताल से सामने आया है। जहां जिला अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के लिए शिविर लगाया गया था, इसके लिए मरीजों को सुबह 10:00 बजे बुलाया गया। सुबह 10 से लेकर शाम के सात बज गए, लेकिन डॉक्टर नजर नहीं आया

मरीजों के परिजन का कहना है कि वे सुबह 8 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। सोचा था कि समय से पहले पहुंच जाएंगे तो जल्दी नंबर आ जाएगा। लेकिन डॉक्टर्स की कोई खबर नहीं है।इंतजार करते-करते शाम हो गई। यहां पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है।

देश भर में ठंड का मौसम चल रहा है। मरीज के परिजनों का कहना है कि दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से हम आए हैं। रात हो गई है। घर जाने के लिए अब साधन नहीं मिलेगा। कोरोना संक्रमण के चलते वैसे ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट कम ही उपलब्ध है। ऐसे में हमें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। हम दिन की व्यवस्था से आए थे, अब तो रात हो गई है।

 छिंदवाड़ा विकास मॉडल कहे जाने वाले जिला अस्पताल में अब अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। जिसकी कीमत मरीज और परिजनों को चुकानी पड़ रही है। इस हाड़ कपां देने वाली ठंड में लोग बच्चों लेकर काफी चिंतित नजर आए।

उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा विकास मॉडल के रूप में जाना जाता है। स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यहां मेडिकल कॉलेज खोला गया है। बावजूद इसके जिला अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन करने लिए जबलपुर से डॉक्टरों की टीम बुलानी पड़ रही है। जो अपने आप में सवाल खड़े कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.