ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ पर नरोत्तम का तंज, सिख किसान आंदोलन में क्यों नहीं जा रहे, 1984 याद आ गया क्या?

भोपाल: मध्यप्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस किसानों से झूठ बोलती है। नरोत्तम ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे कमलनाथ सिख किसान आंदोलन में क्यों नहीं जा रहे हैं। इनके 1984 तो याद नहीं आ गया। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के हित के बारे में बात करती है।

कान्हा में नक्सली गतिविधियों पर बोले नरोत्तम… 
गृहमंत्री नरोत्तम ने कान्हा में नक्सली मुवमेंट को लेकर कहा कि ‘हमारी सरकार में ऐंटी नक्सल मुहिम 15 साल चली, 15 साल में नक्सली घुस नहीं सके, लेकिन कमलनाथ सरकार ने ढील दे दी, मैं खुद डीजीपी के साथ बालाघाट जा रहा हूं। हम एमपी में किसी भी नक्सली, डकैत गैंग को पनपने नहीं देंगे, और माफियाओं को तो कतई नहीं।

कमलनाथ के नेतृत्व पर उठाए सवाल…
नरोत्तम ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। पहले कहा था कि चुनाव के बाद वो नहीं मिलेंगे। दिग्विजय सिंह के युवाओं को मौका देने की बात पर उन्होंने कहा, कि अब किसी को भी मौका दें। जनता उन्हें मौका नहीं देगी। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। देश मे सभी जगह कांग्रेस डिक्लाइन हो रही है। हैदराबाद में उनके पास दो सीट थीं, और दो ही बचा पाए। इसलिए राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.