ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुक्तिधाम में राज्यसभा सांसद ने किया भूमिपूजन समय समय पर आने से बनी रहेगी देख रेख

करेली। मुक्तिधाम करेली परिसर में राज्यसभा सांसद निधि से लगभग पांच लाख रुपयों की लागत से पेवर ब्लॉक व अन्य महती निर्माण कार्य का भूमिपूजन राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ समाजसेवी हरिदास नेमा की अध्यक्षता में तथा विशिष्ट अतिथि द्वय जगदीश मिश्रा व गौतम जैन की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री सोनी ने कहा कि समय समय पर लोग यहां आते रहे तो देख रेख बनी रहती है इसकी चिंता शहर के लोगो को करना पडेगी। आमजनों की मांग पर मुक्तिधाम परिसर के विकास के लिये ग्रेनाइट पत्थर लगाने के लिये 5 लाख रूपये और देने की घोषणा की। इस मौके पर मुक्तिधाम में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले नगर के समाजसेवी किरीट सावला का सम्मान विनोद नेमा ने किया। कार्यक्रम का संचालन नारायण श्रीवास्तव व आभार प्रदर्शन अखिलेश ज्योतिषी ने किया। इस मौके पर सांसद व अतिथियों व उपस्थित जनों द्वारा आंवला एवं बेलपत्री के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्नेहा मिश्रा सहित सत्यप्रकाश साहनी, कोदूलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष रजत चौहान, सुरेश नेमा, सन्तोष बड़कुर, ब्रजेश माते, नीरज लूनावत, शिवकुमार चौहान, राजेन्द्र वृजपुरिया, सुरेंद्र मोहन नेमा, सुरेश अग्रवाल, कमलेश पटेल, भारत भसीन, राजेश सोनी, अभिलेश यादव, सौरभ जैन, अभिषेक रघुवंशी जितेन्द्र स्वामी आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.