ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

एक और नाराज पूर्व विधायक ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, सिंधिया और CM की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन

छिंदवाड़ा: ज्योतिरादित्य सिंधिया के नक्शेकदम पर चलते हुए मध्य प्रदेश में एक और कांग्रेस नेता नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया व सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय चौरे ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अजय चौरे पूर्व में विधायक रह चुके हैं। चौरे के भाजपा का थामन थाम लेने के बाद कांग्रेस में हड़कंप की स्थिति है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के बड़े दावेदार रहे अजय चौरे ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में चौरे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सौंसर क्षेत्र में चौरे परिवार का बड़ा राजनीतिक रसूख है। उनके भाई विजय चौरे वर्तमान में कांग्रेस से विधायक हैं।

अजय चौरे पूर्व में विधायक रह चुके हैं जबकि दोनों भाइयों के पिता स्वर्गीय रेवा नाथ चौरे विधायक और मंत्री रह चुके हैं। उनकी माता भी कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में अजय चौरे कांग्रेस से टिकट के लिए बड़े दावेदार रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया, बताया जा रहा है कि वे तब से ही नाराज चल रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.