ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

I LOVE YOU नीलम लिख कर मुंबई में 4 कंपनियों के मालिक ने इंदौर के होटल में लगा ली फांसी

इंदौर: मुंबई के रहने वाले चार इवेंट कंपनियों के मालिक ने इंदौर में प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी बरामद की है जिसमें आई लव यू नीलम लिखा है। इसमें किसी लड़की से प्रेम प्रसंग की बात भी लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का है जहां मुंबई से इंदौर आए पंकज कामले ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंकज मुंबई का रहने वाला है। जहां उसकी चार कंपनियां है। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था।

फांसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां एक डायरी भी मिली है जिसमें उसने नीलम नाम की लड़की का जिक्र किया है। प्रथम दृष्टि में सारे का सारा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है वही डायरी में मृतक ने एक करोड़ रुपए के लेन देन का जिक्र भी किया है।

पंकज के भाई बेनी प्रसाद के मुताबिक उसका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज था, उसके जैसा बार टेंडर आज तक नहीं हुआ, वह यहां विधायक संजय शुक्ला की बेटे की शादी में आया था। जब देर रात प्रोग्राम चल रहा था उसी दौरान अपने साथी से तबीयत बिगड़ने की बात का कहकर होटल के लिए निकला था। सुबह जब हम होटल पहुंचे तो पंकज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.