ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या हैं भाव

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 0.20 फीसद या 99 रुपये की बढ़त के साथ 49,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

सोने से उलट चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.13 फीसद या 83 रुपये की गिरावट के साथ 63,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.16 फीसद या 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,842.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.04 फीसद या 0.79 डॉलर की बढ़त के साथ 1,839.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.18 फीसद या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 24.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.36 फीसद या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 24.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.