ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ind vs Aus: T20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करना चाहेगी भारतीय टीम

नई दिल्ली। India vs Australia 3rd T20I Match Preview: मंगलवार 8 दिसंबर को भारतीय टीम 2020 के अपने अंतिम व्हाइट-बॉल गेम में मैदान पर होगी। विराट कोहली और उनकी टीम के पास सबसे छोटे प्रारूप में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को सूपड़ा साफ करने का मौका होगा। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले दो टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस साल भारत ने एक भी टी20 मैच नहीं गंवाया है। टी20 विश्व कप से पहले भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी टी20 मैच अहम हैं।

भारत ने पहला मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता था और दूसरे मैच में रनों का पीछा करते हुए जीता था। पहले मैच में भारत ने 161 रन के स्कोर का बचाव किया, जबकि दूसरे मैट में हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी के दम पर 195 रन के विशाल स्कोर का पीछा किया। हार्दिक पांड्या इस दौरे पर मैच फिनिशर की भूमिका में रहे हैं, जबकि टी नटराजन ने डेब्यू के साथ ही अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है। उधर, नटराजन ने नई और पुरानी दोनों गेंदों से अच्छा प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता है।

भारत के पास अपने प्रमुख खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उनके पास डेविड वार्नर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क नहीं हैं। यहां तक कि दूसरे टी20 मैच में कप्तान आरोन फिंच भी नहीं थे। ये भी तय नहीं है कि वे आखिरी टी20 मैच नहीं खेलेंगे। मार्कस स्टोइनिस ने वापसी जरूर की, लेकिन उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी और इससे ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हुआ। मेजबान टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आती है। एंड्रयू टाय, डैनियल सैम्स और सीन एबॉट टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन वे प्रभावी नहीं साबित हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.