ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: एजाज़ ख़ान और जैस्मिन भसीन ने एक दूसरे के कैरेक्टर पर उछाला कीचड़, बोले- ‘भाड़े का कैरेक्टर’

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन जब ‘बिग बॉस 14’ में आई थीं तब दर्शकों को उनकी एक अलग पर्सनैलिटी देखने को मिली थी। लेकिन जब उनके दोस्त अली गोनी ने ‘बिग बॉस’ हाउस में एंट्री ली उसके बाद जैस्मिन की पर्सनैलिटी में दर्शकों ने काफी बदलाव देखा। शुरुआती एपिसोड में क्यूट दिखने वाली जैस्मिन, अली के आने के बाद से काफी अग्रेसिव नज़र आ रही हैं। घर में लगातार उनका किसी न किसी से झगड़ा हो रहा है।

पिछले हफ्ते जैस्मिन और रूबीना की लड़ाई काफी सुर्खियों में रही। अब पिछले दो दिन से जैस्मिन, एजाज़ ख़ान से भिड़ती दिख रही हैं। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जैस्मिन और एजाज़ का जोरदार झगड़ा होता दिख रहा है। यहां तक की दोनों एक दूसरे कैरेक्टर पर कीचड़ उछालते नज़र आ रहा हैं।

वीडियो में दिख रहा है शार्क टास्क के दौरान, जैस्मिन, एजाज़ से कहती हैं, ‘आपने दिखाए ना पूरे शो में अपने दुख’ इसके बाद एजाज़, जैस्मिन के इस कमेंट के लिए उनकी निंदा करते हैं। अब आज के एपिसोड में दोनों के बीच फिर से बहस होती दिखेगी। जैस्मिन, एजाज़ को फेक इंसान कहती हैं तो पटलकर एजाज़ भी उन्हें ‘भाड़े की सोच’ वाली लड़की कहते हैं। इसके बाद जैस्मिन, एजाज़ से कहती हैं कि उनका ‘कैरेक्टर भाड़े का है’।

रूबीना के खिलाफ हुए सारे घरवाले :

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें पूरा घर रूबीना दिलैक से खिलाफ नज़र आ रहा है यहां तक के उनके पति अभिनव शुक्ला भी। वीडियो में दिख रहा है कि रूबीना कहती हैं कि अब कम लोग रह गए हैं और फाइनल में चार दिन बचे हैं तो सब अपना-अपना काम करें।रूबीना की इस बात का सारे घरवाले विरोध करते हैं कि ऐसा हुआ तो लड़ाई झगड़े बढ़ जाएंगे। सबका काम मिक्स हो जाएगा। इस बात पर सभी रूबीना के साथ बहस करते दिख रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.