ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता बोली- ससुर करता था अश्लील हरकतें, 2 महीने की बच्ची पर भी तरस नहीं किया, दे दिया तीन तलाक

सीहोर: तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद भी मध्य प्रदेश में तीन तलाक जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब नया मामला सीहोर जिले की आष्टा से सामने आया है जहां 1 बच्चों की मां को पति ने तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इतना ही नहीं महिला ने इस शादी को बनाए रखने के लिए अपने ससुर की गंदी हरकतों को भी बर्दाश्त किया लेकिन वह अपने रिश्ते को बचा न सकी। सीहोर के आष्टा निवासी पीड़िता ने जनसुनवाई में सीहोर कलेक्टर से अपने ससुराल वालों के खिलाफ गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, आष्टा की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी 1 वर्ष पूर्व दानिश पुत्र मोहम्मद रफीक आयु 23 वर्ष निवासी सुफीयाना टॉवर शाहजहानाबाद भोपाल से हुई थी। उसके 2 माह की 1 बच्ची भी है। शादी के बाद ही पति और सुसर उसे मानसिक परेशान करने लगे। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी बेटी को पसंद नहीं करता था और दहेज की मांग करता था, पिता के कहने पर मेरे परिवार वालों के सामने मुझे तीन तलाक दे दिया। साथ ही साथ पीड़िता ने ससुर पर झाड़ाफूंक और अश्लील हरकतें करने के भी गंभीर आरोप लगाएं हैं।

ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
पीडिता ने अपने ससुर रफीक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे ससुर झाड़ाफूंकी करते हैं इस बहाने मेरे प्रायवेट अंगों से दबाना, हाथ फेर कर अश्लील हरकते करता था और गंदी गंदी बाते करता था।

पति ने दिया तीन तलाक
वही पीड़िता के अनुसार, पति दानिश ने तीन तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया। वह मेरी 2 माह की बेटी को भी पसंद नहीं करता। उसने मेरे साथ कई बार मारपीट भी की। युवती ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए भी मानसिक परेशान करते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.