ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Instagram का नया फीचर Live Rooms हुआ लॉन्च, अब लाइव सेशन के दौरान जोड़ सकेंगे 2 से ज्यादा यूजर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ऐप Instagram ने भारतीय यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Live Rooms है। इस फीचर के जरिए यूजर लाइव सेशन के दौरान अन्य तीन लोगों को जोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि यूजर को अन्य लोगों को जोड़ने के लिए लाइव सेशन रोकना नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले लाइव सेशन आयोजित करने वाले यूजर के अतिरिक्त एक यूजर को ही जोड़ा जा सकता था।

ऐसे करें Live Rooms फीचर का उपयोग

  • Live Rooms फीचर का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन आयोजित करना होगा।
  • अब ‘+’ बटन पर क्लिक करें। यहां आपको Rooms फीचर दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  • यहां आप लाइव सेशन के दौरान अन्य यूजर्स को जोड़ सकेंगे।

Reels के लिए अलग से जारी हुआ नया टैब

Instagram ने सितंबर में Reels फीचर के लिए अलग से टैब जारी किया था। इस टैब में यूजर्स शॉर्ट-वीडियो देख सकते हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि हमने यूजर्स की रुचि और क्रिएटिविटी को देखते हुए इस फीचर के लिए अलग से टैब जारी किया है। यूजर्स को इंस्टाग्राम के नेविगेशन बार में एक्सप्लोर टैब की जगह Reels टैब मिलेगा।

यूजर्स इस टैब पर जाकर 15 सेकेंड का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को वीडियो और ऑडियो को एडिट करने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, एक्सप्लोर टैब को यूजर फीड के टॉप राइट कॉर्नर में जगह दी गई है।

Reels फीचर हुआ लॉन्च

इससे पहले कंपनी ने जुलाई में Reels फीचर लॉन्च किया था। Reels फीचर के जरिए यूजर्स 15 सेकंड्स के वीडियो के साथ-साथ लूप वीडियो क्लिप बना सकते हैं। इसके अलावा Tiktok की तरह ही यूजर्स अपनी वीडियो में अपने पसंद के म्यूजिक और अलग-अलग क्लिप्स भी जोड़ सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.