ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ind vs Aus: ‘रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शिखर धवन का बेस्ट ओपनिंग पार्टनर हो सकता है ये बल्लेबाज’

नई दिल्ली। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 27 नवंबर से होगा और इस वनडे सीरीज से ठीक पहले कंगारू वनडे टीम के कप्तान आरोन फिंच ने बताया है कि रोहित शर्मा के टीम में नहीं रहने की वजह से भारत के लिए शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने के लिए कौन बल्लेबाज सबसे ज्यादा फिट रहेगा। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

भारत की तरफ से वनडे में ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाने के लिए शिखर धवन का नाम लगभग तय है, लेकिन रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए टीम में कई विकल्प हैं। मयंक अग्रवाल व केएल राहुल इन दोनों में से किसी को धवन के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है, लेकिन फिंच का मानना है कि, मंयक अग्रवाल इसके लिए सबसे सही विकल्प हैं।

फिंच ने कहा कि, इसमें कोई शक नहीं है कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है साथ ही हमारे खिलाफ वो सफल भी रहे हैं। रोहित शर्मा का इंजर्ड होना निराश करने वाला है क्योंकि आप मैच में अपने बेस्ट खिलाड़ी को उतारना चाहते हैं। अब जो भी उनकी जगह लेगा शायद वो मयंक अग्रवाल होंगे और वो भी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

वहीं उन्होंने कप्तान के तौर पर विराट कोहली की कमजोरी पर बात करते हुए कहा कि, मैं सच कहूं तो उनकी बहुत ज्यादा कमजोरियां है ही नहीं। उनकी बल्लेबाजी में बहुत की कम कमजोरियां हैं और हमें उन्हें आउट करने के लिए देखना होगा। वो वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं उन्होंने कहा कि, मुझे अपनी टीम का बैलेंस पसंद है और मैक्सवेल व स्टोयनिस ने दिखाया है कि वो अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.