ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बैडरुम की दीवार पर लिखा- कमरे में घुस कर मारे हैं मुझे..और सगे भाई के परिवार को जिंदा जला दिया

अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बेहद सनसनीखेज वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने भाई-भाभी और दो बच्चों को जिंदा जला दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात्रि डेढ़ से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले के जैतहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनगवां में आरोपी मृतक दीपक विश्वकर्मा का अपने भाई से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। प्रतिदिन के झगड़े से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में दीपक ने रात करीब 1:30 बजे सो रहे भाई- भाभी ,भतीजी और भतीजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस को मृतक आरोपी दीपक विश्वकर्मा के कमरे की दीवार पर एक नोट लिखा मिला है। नोट 22 नवंबर को लिखा बताया जा रहा है जिसमें लिखा है कि,’मेरे कमरे में घुस कर मुझे मारे हैं और कहते हैं कि तेरा यहां कुछ नहीं है और घर से भगा रहे है। आरोप लगाते है कि जुआं सट्टा खेलते हो।’  नोट में मृतक ने 22 नवंबर की तारीख भी लिखी है।

हादसे में झुलसे भाई ओंकार विश्वकर्मा उम्र 35 साल, भाभी कस्तूरिया विश्वकर्मा तथा 17 साल की भतीजी और एक 5 साल का भतीजा था, जिसमें से 3 की मौके पर मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो शहडोल के जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.