ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Nikhil Dwivedi ने कोविड-19 के बीच मालद्वीप घूम रहे फिल्म स्टार्स पर बोला हमला, ‘किसी की कोई परवाह नहीं’

नई दिल्ली। एक्टर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी अक्सर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं और खबरों में रहते हैं। अपने बेबाक बोल के लिए मशहूर निखिल द्विवेदी ने उन फिल्म स्टार्स पर हमला बोला है, जो इस कोरोना महामारी के बीच मालद्वीप में छुट्टियां इंजॉय कर रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक्टर का कहना है कि जो भी फिल्म स्टार्स ऐसा कर रहे हैं वो पूरी तरह से समाज से बेखबर हैं और उन्हें अन्य लोगों से कई मतलब नहीं है।

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के हालात नियंत्रण में नहीं हैं और कोविड-19 के केस और उनसे होने वाली मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी काफी असर पड़ा है और कई लोगों के रोजगार खत्म हो गए हैं। इसी बीच, निखिल ने एक ट्वीट किया है और कहा है कि ऐसा लग रहा है कि फिल्म सेलेब्स हर्टलेस हो गए हैं और किसी की कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने जर्नलिस्ट बर्खा दत्त के एक ट्वीट पर सहमति जताते हुए लिखा- ‘बिल्कुल सही। जब अनावश्यक कारणों से फिल्म इंडस्ट्री पर असर पड़ता है तो हमें आश्चर्य होता है। हम इतने बेखबर और स्वार्थी हैं कि हमारे पास जो भी हो रहा है, वो हमें बेमतलब लगता है। मुझे विश्वास है ऐसा नहीं है कि वे हर्टलेस हैं, कोई भी नहीं हैं… वे पूरी तरह बेवकूफ हैं।’

बता दें कि इन दिनों तापसी पन्नू से लेकर रकुल प्रीत, तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पाटनी मालद्वीप घूम रहे हैं या वहां हाल ही में घूमकर आए हैं। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। वहीं, वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में नजर आए निखिल द्विवेदी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनकी पत्नी गौरी का टेस्ट नेगेटिव आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.