ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में टीम की हित के लिए ऐसा भी करने को तैयार हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज में बेशक नजर नहीं आएंगे, लेकिन ये उम्मीद की जा रही है कि वो टेस्ट सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। रोहित शर्मा एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और टेस्ट सीरीज से पहले उनके पूरी तरह से फिट हो जाने की उम्मीद है। फिट होने के बाद वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने को लेकर रोहित शर्मा ने कई बातें कहीं, जिसमें उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर भी बात की। रोहित ने कहा कि, मैं टेस्ट सीरीज में टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। हालांकि मुझे ये नहीं पता है कि वो बतौर ओपनर मेरा रोल बदलेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि इस समय जो भी प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं उन्होंने ये तय कर लिया होगा कि विराट कोहली के जाने के बाद भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी कौन करेगा। टीम मुझसे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करवाना चाहे मैं तैयार हूं, लेकिन एक बार जब मैं वहां पहुंच जाउंगा तब ज्यादा साफ होगा कि क्या कुछ होने वाला है।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई पिच के बारे में बात करते हुए कहा कि, कहा जाता है कि यहां कि पिचों पर गेंद काफी बाउंस होती है, लेकिन मुझे ऐसा पर्थ को छोड़कर पिछले कुछ साल में बाकी मैदानों पर बाउंस देखने को नहीं मिलता। अपनी बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि, मुझे इन दिनों कट शॉट्स या फिर पुल शॉट खेलने के लिए थोड़ा सोचना होता है। मैं इस वक्त ज्यादातर सीधे शॉट्स या फिर वी में खेलने की कोशिश करता हूं। आपको बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली भारत वापस लौट आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.