ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ind vs Aus: पूर्व पाकिस्तान कप्तान बोले, रोहित शर्मा वनडे में दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां वह वनडे सीरीज के अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज रजा ने वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का नहीं होना टीम इंडिया के लिए नुकसानदायक बताया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने रोहित को वनडे और टी20 टीम से बाहर रखा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका नाम सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में बेहद ताकतवर है। पिछले दौरे पर टीम ने वनडे में जीत हासिल की थी जबकि टी20 सीरीज बराबर की थी। इस बार ओपनर रोहित शर्मा नहीं होंगे जिसकी कमी टीम को जरूर खलेगी।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज ने कहा, “चैनल ने कहा है कि विराट के नहीं होने से उनकी कमाई पर फर्क पड़ेगा। यह बड़ी सीरीज है। रोहित शर्मा मैच विनर है और उन्होंने वनडे में दो सौ रन बनाए हुए हैं। बड़े खिलाड़ी भले मैच में रन बनाए या ना बनाए लेकिन विरोधी टीम उनके बारे में रणनीति जरूर बनाती है। इसलिए रोहित शर्मा के नहीं होने से को क्षति है वो काफी बड़ी है। ये बहुत ही ज्यादा खलने वाला है। क्योंकि उनको लिमिटेड ओवर क्रिकेट के वो इस समय सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।”

“मुझे लगता है कि रोहित को टेस्ट मैच में उपलब्ध होने पर जरूर खेलना चाहिए क्योंकि उनका फॉर्म अच्छा है। आइपीएल में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है। जो फॉर्म में खिलाड़ी है उसको जरूर ही मैच में होना चाहिए। मेरा तो हमेशा से यही मानना है कि फॉर्मेट कुछ नहीं होता फॉर्म सबकुछ है। जो खिलाड़ी जिस फॉर्मेट में अच्छा कर रहा है उसे अगले फ़ॉर्मेट में लेकर जाना चाहिए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.