ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कंप्यूटर बाबा को एक मामले में जमानत, एक अन्य मामले में 1 दिन का पुलिस रिमांड

इंदौर: नामदेव त्यागी उफ कंप्यूटर बाबा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को जहां उन्हें स्थानीय अदालत से पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मंगलवार को उनकी कोर्ट में पेशी होगी। एट्रोसिटी एक्ट मामले में तो बाबा को कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिल दे दी, लेकिन एरोड्रम थाने में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट से दो दिन का रिमांड मांगा है। इसमें एरोड्रम थाना को कोर्ट ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है।

दरअसल, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के मामले में 8 नवंबर से जेल में बंद कम्प्यूटर बाबा की अर्जी पर रविवार को हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच ने सुनवाई की थी। धारा 151 के तहत बाबा को एसडीएम कोर्ट से राहत नहीं मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने दो और केस उन पर दर्ज कर लिए थे। इन सबके खिलाफ बाबा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वही पुलिस बाबा को करीब साढ़े 5 बजे जिला कोर्ट लेकर पहुंची।

यहां पर उन्हें पहले न्यायाधीश रेणुका कंचन की कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद 13 नंबर कोर्ट में न्यायाधीश राकेश कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। जहां अम्बिकापुर में पर मारपीट वाले मामले में पुलिस ने 2 दिन का रिमांड मांगा था जिसे न्यायधीश राकेश कुमार पाटीदार की कोर्ट ने स्वीकारते हुए 1 दिन का पुलिस रिमांड दिया। एरोड्रम थाना पुलिस कंप्यूटर बाबा को मंगलवार शाम 4:00 बजे कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.