ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Terror Attack: स्पेशल सेल ने 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की थी तैयारी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special cell) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोमवार देर रात को हुई और फिलहाल इन दोनों संदिग्ध आंतकियों  से पूछताछ चल रही है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर राजधानी दिल्ली में ये कौन सी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ दिल्ली में बड़ा आंतकी हमला करने की तैयारी में थे, लेकिन कहां? इसको लेकर पूछताछ जारी है।  संदिग्ध आतंकियों के नाम अब्दुल लतीफ और अशरफ खटाना हैं और दोनों कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके पास दोनों संदिग्ध आतंकियों के आने की सूचना थी। इसके आधार दिल्ली पुलिस स्पेशल ने सराय कालेखां के नजदीक बने मिलेनियम पार्क के पास अपना जाल बिछाया। इसके बाद सोमवार रात 10:15 बजे जैसे ही दोनों संदिग्ध आतंकी आए तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कश्मीर के रहने वाले हैं दोनों आंतकी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जहां अब्दुल लतीफ कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है, वहीं, दूसरा संदिग्ध आतंकी अब्दुल लतीफ कुपवाड़ा जिले से रिश्ता रखता है।

इससे पहले मई महीने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली में धौला कुआं के पास रिज रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद इस्लानिम स्टेट ऑफ सीरिया एंड ईराक के एक आतंकी को पकड़ा था।। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले इस आतंकी के पास से विस्फोटक सामान- IED और हथियार बरामद किया गया था। इस आतंकी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि भारत में बड़ा हमला करने की प्लानिंग थी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.