ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर पर कैसे पाया जाएगा काबू, पढ़िये- अमित शाह का प्लान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फिर मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भी अहम बैठक की और इसमें कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कई उपायों को अमल में लाने का फैसला लिया है। आइये हम यहां पर आपको बताते हैं कि अमित शाह के किन बड़े उपायों से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण पर अगले कुछ दिनों में लगाम लगाई जा सकेगी। दिल्‍ली के सीएम और उपराज्‍यपाल के साथ रविवार को बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन उपायों की घोषणा की है।

अर्धसैनिक बलों के डॉक्‍टर होंगे तैनात 

कोरोना पर लगाम लगाने की कड़ी में लिए गए अहम फैसले के तहत संबंधित कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली में अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को तैनात किया जाएगा। दिल्ली को ऑक्सीजन, ‘हाई फ्लो नेजल कैनुला’ और अन्य स्वास्थ्य उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। ये सभी कर्मचारी दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने में दिल्ली के अधिकारियों की मदद करेंगे।

दिल्ली को मिलेंगे. 300 अतिरिक्त आइसीयू बेड

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार की ओर से 300 अतिरिक्त आइसीयू बिस्तर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आइसीयू बेड की कमी आ सकती है। धौला कुआं में बने डीआरडीओ के Covid-19 अस्पताल में 250 से 300 आइसीयू बेड उपलब्ध होंगे। इसी के साथ ऑक्‍सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्‍य से छतरपुर के 10,000 बिस्तर वाले कोविड सेंटर को और सशक्त किया जाएगा।

रोजाना होंगे एक लाख टेस्ट

राजधानी दिल्‍ली में हर रोज होने वाले आरटीपीसीआर जांच की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। अब तक यह 50,000 से अधिक होती थी, अब टेस्ट 1 लाख के करीब होंगे।  बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य में कोरोना के टेस्ट की संख्या में इजाफा करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बात की स्वीकार कर चुके हैं कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। इसी के साथ उन्होंने इसके लिए तमाम उपायों को अमल में लाने की भी बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.