मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली 19 सीटें, CM शिवराज सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने 19 सीटों पर तो कांग्रेस ने 9 सीटें जीती है। उपचुनाव में भाजपा को मिले जनादेश के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, मैंने राज भवन में राज्यपाल आनंदी पटेल से मुलाकात कर उपचुनाव में मिली सफलता और जनादेश से अवगत कराया। उन्होंने हमे उपचुनाव में जीतने के लिए बधाई दी है’।
कांग्रेस के उम्मीदवारों को करारी हार
मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने धमाके दार जीत दर्ज करते हुए 19 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के खाते में महज 9 सीटें ही आईं। उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने कर्जमाफी के साथ राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों की सौदेबाजी को मुख्य मुद्दा बनाया था, लेकिन जनता को यह पसंद नहीं आया।
वहीं, जीत के बाद पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से बढ़ेगी।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.