ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खत्‍म होगा भारत-चीन विवाद, पैगोंग झील इलाके से वापसी को तैयार है दोनों देशों की सेना

नई दिल्‍ली। भारत-चीन के बीच जारी तनाव और विवाद अब समाप्‍त होने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। दरअसल, दोनों देशों की सेना पूर्वी लद्दाख से वापसी को लेकर तैयार है। ऐसा कहा गया है कि इस साल अप्रैल-मई से पहले सेना की तैनाती जहां थी वे वापस वहीं चले जाएंगे। 6 नवंबर को चुशुल (Chushul) में हुई 8वें कमांडर स्‍तरीय वार्ता के दौरान सेना को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत की गई थी।

सेना की वापसी तीन चरणों में कराई जाएगी जो एक सप्‍ताह तक चलेगी। इस वार्ता में बनाई गई योजना के तहत तीन चरणों में पैंगोंग झील इलाके को पहले हफ्ते में खाली किया जाएगा और तमाम टैंक और सैनिकों को वापस भेजा जाएगा। चरणबद्ध तरीके से दोनों देशों के बीच फिंगर इलाके, पैंगोंग झील क्षेत्र को खाली कर अपनी पुरानी स्थिति पर पहुंचने की सहमति बन गई है। बता दें कि दूसरे चरण में दोनों देश पैंगोंग इलाके के पास से प्रतिदिन 30 फीसदी सैनिकों को हटाएंगी, तीन दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

बता दें कि चीनी सेना फिंगर 8 के पास वापस लौटेगी, तो वहीं भारतीय सेना अपनी धान सिंह थापा पोस्ट पर आएगी जैसा इस साल के आरंभ में था। इस प्रक्रिया के तीसरे स्टेप में दोनों ही सेनाएं पैंगोंग झील इलाके के साउथ क्षेत्र से अपनी सैनिकों को हटाएंगी। साथ ही चुशूल, रेजांग ला की जिन पहाड़ियों पर तनाव के वक्त कब्जा किया गया था, उन्हें खाली किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की दोनों ही सेनाएं निगरानी करेंगी, जिसपर सहमति बन चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.