ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर NCB का छापा, ड्रग्स मामले में ड्राइवर को लिया हिरासत में

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद से कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ड्रग्स एंगल को लेकर जांच जारी है। अब इसी कड़ी में NCB ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की। इस दौरान रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया।

अर्जुन रामपाल के खिलाफ जांच तेज 
दरअसल बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के मामले में अर्जुन रामपाल का नाम कई बार उछल चुका है। इस मामले की जांच कर रही NCB ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में पहले ही अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को फिर से हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा एनसीबी ने धर्मा प्रॉडक्शंस के पूर्व एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया है।

फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी के खिलाफ NCB की बड़ी कार्रवाई 
वहीं ए​क दिन पहले NCB ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के जुहू आवास पर गांजा जब्त करने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। टीम ने नाडियाडवाला के आवास की तलाशी ली और वहां से दस ग्राम गांजा जब्त किया। प्रतिबंधित पदार्थ को वाहिद अब्दुल कादिर शेख उर्फ सुल्तान से खरीदा गया था, जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.