ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खुद को हनुमान का अवतार बताकर औरतों का शोषण करने वाले अय्याश बाबा का आश्रम जमींदोज

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार को बहरूपिया बाबा धर्मेन्द्र दुबे के द्वारा किये गए अवैद्य निर्माण को हटाने प्रशासनिक अमला पहुंचा। अमले ने धर्मेन्द्र के सरकारी जमीन पर बने मकान को खाली करवाया तथा मारूति भवन जहां बैठकर बाबा लोगों को झांसे में लेकर ठगता था उसे भी कब्जे से मुक्त कराया। खुद को हनुमान का अवतार बताकर गंदा धंधा करने वाला ढोंगी धर्मेन्द्र पिछली जुलाई माह से न्यायिक हिरासत में हैं। उस पर महिलाओं के शोषण तथा उनके अश्लील वीडियों बनाने का आरोप है।

खुद को बताता था हनुमान का अवतार
धर्मेंद्र दास दुबे खुद को हनुमान का अवतार कहता था। हर मंगलवार-शनिवार को ये अपना दरबार सजाकर नौटंकी से लोगों को बरगलाता था। सूत्रों के अनुसार ये बाबा पत्नी को वशीकरण करने के मामले में ज्यादा दिलचस्पी लेता था। फरियादी पति को ताबीज और खास तरह का प्रसाद देकर उसे भ्रमित करता था। दर्जनों ऐसे मामले हैं जिसमें इसने कई परिवारों में भ्रम के हालात पैदा किए। मंगलवार-शनिवार को ये खुद को भगवान हनुमान के रूप में पेश करता था। जो व्यक्ति पांच मंगलवार या शनिवार को लगातार इसके दरबार में दस्तक देते थे, खास तरह का प्रसाद बाबा द्वारा भक्तो  को दिया जाता था, जिससे  भक्तो मे  सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती थी ।

ढोंगी बाबा का वीडियो हुआ था वायरल
ढोंगी को लेकर पुलिस के पास एक ऐसा वीडियो पहुंचा था जिसे देखकर अधिकारियों समेत साकेतधाम में पहुंचे भक्तों तक के होश उड़े हुए थे। वीडियो में धर्मेंद्रदास की अय्याशियों के दर्जनों सबूत थे। उस वीडियो में धर्मेंद्रदास कई महिलाओं के साथ रंगरलियां मनाता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा था कि आश्रम में इसने सुविधाओं से भरपूर एक गुप्त कमरा बना रखा है, जिसमें ये महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.