ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Paytm एसबीआई कार्ड के साथ मिलकर लॉन्च कर रहा है Credit Cards, चुनिंदा ग्राहकों को मिलेगा पहले उपयोग का मौका

नई दिल्ली। प्रमुख डिजिटल वित्तीय सेवा मंच पेटीएम (Paytm) और एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने बुधवार को कहा कि वे को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स लॉन्च करने के लिए साथ आए हैं। यह क्रेडिट कार्ड दो तरह का होगा। पेटीएम एसबीआई कार्ड (Paytm SBI Card) और पेटीएम एसबीआई कार्ड सलेक्ट (Paytm SBI Card SELECT)। ये दोनों VISA कार्ड्स होंगे।

यह घोषणा पेटीएम के उस बयान के बाद हुई है, जिसमें उसने कहा था कि वह को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स लॉन्च करने के लिए विभिन्न कार्ड जारिकर्ताओं के साथ साझेदारी करेगा और अगले 12 से 18 महीनों में 20 लाख कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। पेटीएम ने कहा था कि वह नए यूजर्स को डिजिटल इकॉनोमी से जोड़ने के लिए क्रेडिट कार्ड कारोबार में प्रेवश कर रहा है।

एसबीआई कार्ड के सीईओ और एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने एक बयान में कहा, ‘पेटीएम के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी क्रेडिट कार्ड को सभी के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस साझेदारी के माध्यम से हम देश में पेटीएम के नई उम्र के डिजिटल दुनिया से जुड़े ग्राहकों तक पहुंच पाएंगे और उन्हें एक क्रेडिट कार्ड के लाभों के साथ एक सुरक्षित, सुविधाजनक और पुरस्कृत भुगतान समाधान प्रदान कर सकेंगे।’

पेटीएम ने कहा कि यह कार्ड ग्राहकों को दिवाली के आस-पास उपलब्ध हो जाएगा। पेटीएम ने कहा कि चुनिंदा ग्राहकों के पास 1 नवंबर से पेटीएम ऐप पर लाइव हुई वेटलिस्ट में शामिल होकर कार्ड पर अर्ली एक्सेस के लिए आवेदन करने का मौका है। पेटीएम ने कहा कि उसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अपने पेटीएम ऐप पर एक टैप सुविधाओं के माध्यम से अपने कार्ड को नियंत्रित करने के लिए सशक्त करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.