ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जावेद अख़्तर ने कंगना के ख़िलाफ़ किया मान-हानि का केस, कंगना ने कहा- भेड़ियों का झुंड

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन गीतकार जावेद अख़्तर ने कंगना रनोट पर मुंबई की अदालत में मान-हानि का केस किया है। शिकायत में कहा गया कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में मीडिया से बात करते हुए उन पर झूठे आरोप लगाये।

शिव सेना सांसद ने संजय राउत ने इसको लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें कहा गया- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट पर लिरिसिस्ट जावेद अख़्तर ने नेशनल और इंटरनेशनल टेलीविज़न पर उनको लेकर अपमानजनक बयानबाज़ी करने के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज़ करवायी है। यह शिकायत अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में दर्ज़ करवायी गयी है। संजय के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा- एक थी शेरनी… और एक भेड़ियों का झुंड।

उधर, समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोट् में बताया गया कि जावेद अख़्तर ने मानहानि के मामलों में आईपीसी की नियत धाराओं के तहत कंगना के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की गरज से शिकायत दर्ज़ करवायी है। शिकायत के अनुसार, कंगना ने हाल ही में कुछ ऐसे बयान जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ दिये, जिससे उनका अपमान हुआ है।

शिकायत में कहा गया कि जून में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड में किसी Coterie (मंडली) के होने का दावा करते हुए उनका नाम भी घसीटा। कंगना ने यह भी दावा किया था कि जावेद अख़्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन से कथित रिलेशनशिप के बारे में ना बोलने के लिए धमकी दी थी। कंगना के ऐसे सभी बयानों को ख़ूब व्यूज़ मिले, जिससे जावेद अख़्तर की छवि धूमिल हुई है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत के बाद कंगना लगातार बॉलीवुड में माफ़िया होने की बात सोशल मीडिया के ज़रिए उठाती रही हैं। कंगना ने एक्टर की मौत के लिए बॉलीवुड में होने वाली कथित बुलिंग और खेमेबाज़ी को ज़िम्मेदार ठहराया था। इस क्रम में उन्होंने करण जौहर समेत कई फ़िल्मकारों के नाम लिये थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.