ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

टीम इंडिया के कोच शास्त्री ने कहा- सूर्यकुमार यादव अकेले नहीं हैं, ऐसे 3-4 खिलाड़ी और भी हैं

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। घरेलू क्रिकेट में भी काफी रन बनाने वाले इस बल्लेबाज के इस साल ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर जाने वाली टीम में चुने जाने की उम्मीद थी। चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार को नाम पर चर्चा नहीं की और उनका नाम लिस्ट में नहीं था। टीम चयन के बाद से ही लगातार दिग्गज टीम में उनके ना चुने जाने पर बात कर रहे हैं।

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार के बल्लेबाजी की तारीफ की है और उनको धीरज से काम करने की सलाह दी। कई बार सोशल मीडिया पर उन्होंने सूर्यकुमार की अच्छी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। अब एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए कोच ने कहा है कि सूर्यकुमार जैसे कई और भी खिलाड़ी है जिनको टीम इंडिया में जगह पाने का इंतजार है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच ने साफ किया कि सूर्यकुमार को अभी इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, “यही मैं हर युवा खिलाड़ी से कहता हूं कि संयम रखें। सूर्यकुमार के जैसे तीन चार खिलाड़ी और भी हैं लेकिन जब आपके पास एक ऐसी है जो कि टैलेंट और अनुभव से भरी हुई है तो यह बहुत ही मुश्किल हो जाता है।”

“मुझे याद है कि मेरे करियर में भी जब खेला करता था तो एक से छह नंबर तक बल्लेबाजी क्रम में हर एक की जगह पक्की होती थी और किसी भी खिलाड़ी के लिए मिडिल आर्डर में जगह बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था लेकिन फिर भी आपके पास ऐसे खिलाड़ी होते थे जो घरेलू क्रिकेट में शतक बनाते थे और लगातार चयनकर्ताओं का दरवाजा खटखटाया करते थे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.