ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मायावती ने कहा-सपा को हराने के लिए बीजेपी को देंगे वोट, प्रियंका बोलीं-इसके बाद भी कुछ बाकी है?

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा के 7 विधायक बगावत करके सपा में चले गए। पार्टी में सेंधमारी से नाराज बसपा सुप्रीमो मायावती ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस कर समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। मायावती ने कहा सपा को हराने के लिए अगर बीजेपी को भी वोट देना पड़े तो देंगे। मायावती के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारों में हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘ इसके बाद भी कुछ बाकी है?’’

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने ट्वीट के साथ मायावती का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह सपा को हराने के लिए बीजेपी समेत अन्य पार्टियों को वोट देने की बात कर रही हैं।

मायावती को बीजेपी की अघोषित प्रवक्ता बता चुकी हैं प्रियंका  
गौरतलब है कि बीते दिनों लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध को लेकर मायावती ने केंद्र सरकार का समर्थन दिया था। मायावती ने ट्वीट कर कहा था हमारी पार्टी रक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर हमेशा केंद्र सरकार के साथ खड़ी हुई है, चाहे किसी भी दल की सरकार रही हो। मायावती के इस बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने उन्हें भाजपा की ‘अघोषित प्रवक्ता’ बताया था। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने कहा था कि कुछ विपक्ष के नेता भाजपा के अघोषित प्रवक्ता बन गए हैं, जो मेरी समझ से परे है।’’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.