ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रमोद कृष्णम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया नालायक, कहा- यह खानदान ग्वालियर पर कलंक

ग्वालियर: जैसे जैसे विधानसभा उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई है। कांग्रेस के लिए मैदान में सचिन पायलट के साथ डटे कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। ऐसे में जहां सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर खामोशी साधे हुए हैं वहीं प्रमोद कृष्णम जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में प्रमोद कृष्णम ने सिंधिया को नालायक बताया और कई मुद्दों को लेकर घेरा।

प्रमोद कृष्णम ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि 1857 में इस खानदान ने देश को कलंकित किया था। वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि एक व्यक्ति की नायालकी ने मध्य प्रदेश को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। जो अब पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए। इससे इनका लालच सामने आया है।

पार्टी बदलकर जो पाप सिंधिया ने किया है वो 3 नवंबर को साफ हो जाएगा। वहीं उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि जिसका जमीर मर जाता है वो आदमी किसी काम का नहीं रहता और जिसका जमीर जिंदा रहता है  वो मर के भी जिंदा रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.