ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

निशांत सिंह मलकानी को बिग बॉस ने कैप्टनसी से किया बर्खास्त, पवित्रा और राहुल में हुई लड़ाई

नई दिल्लीl बिग बॉस में 23 अक्तूबर के एपिसोड में कैप्टंसी के दौरान हुए टास्क को लेकर घर वाले फिर आपस में बात करते हैंl वही निशांत सिंह मलकानी अपनी लापरवाही के चलते बिग बॉस के निशाने पर आ जाते हैंl बिग बॉस उन्हें बताते है कि उनकी कैप्टंसी का पहला दिन बहुत ही खराब रहा है और उन्हें लीडरशिप क्वालिटी बिलकुल भी नजर नहीं आईl

इसके चलते वह निशांत सिंह मलकानी को कैप्टनसी बर्खास्त कर देते हैl निशांत सिंह मलकानी इसे लेकर बिग बॉस से क्षमा भी मांगते हैl वही घर में अभिनव शुक्ला के साथ डेट पर जाने की बात सुनकर पवित्रा पूनिया राहुल वैद्य से झगड़ने लगती हैंl वह कहती है कि उन्हें उनपर लांछन नहीं लगाना चाहिएl

वही नवरात्रि स्पेशल बिग बॉस में मनाया जाने वाला हैl नवरात्रि चल रही हैंl इसके चलते प्रीति और पिंकी बिग बॉस के घर में आएंगी और वह नवरात्रि के गाने गाकर सभी का दिल जीत लेती हैंl प्रीति और पिंकी के गानों पर घरवाले गरबा खेल कर नाचते-गाते हैंl वही एक बार फिर निक्की और जान के बीच दोस्ती देखने को मिलती हैl गौरतलब है कि कैप्टनसी टास्क के दौरान दोनों के बीच मनमुटाव हो गया थाl इसके चलते दोनों ने एक दूसरे से बातचीत बंद कर दी थीl हालांकि अब एक बार फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगती है और दोनों दोस्त बन जाते हैं

इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी अलग हैl बिग बॉस में कुल 14 कंटेस्टेंट हैंl जिनमें से सारा गुरपाल और शहजाद देओल एलिमिनेट हो चुके हैंl वहीं घर में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान तूफानी सीनियर्स बनकर घर में आए थे लेकिन अब वह भी घर से बाहर जा चुके हैंl घर के पहले कैप्टन के तौर पर निशांत सिंह मलकानी का चुनाव होता हैl वही घर की पहली कंफर्म सदस्य निक्की तंबोली हैl इस बार के बिग बॉस को सलमान खान होस्ट कर रहे हैंl

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.