ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वरुण गांधी का एक और आपत्तिजनक भाषा का ऑडियो वायरल, फोन करने वाले से कहा- जिले में मैं रहूंगा या तुम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी का एक बार फिर ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ऑडियो में वह सांसद अपने ही पार्टी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विनोद तिवारी, किसान नेता बीएम सिंह और शहर सीट से भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार को अपशब्द बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। यह ऑडियो हाल ही का नहीं बताया जा रहा क्यों कि वरुण गांधी इसमें लॉकडाउन शब्द का प्रयोग करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।  वरुण ने कॉलर सुमित सक्सेना को धमकी देते हुए कहा कि मैं लॉकडाउन के बाद आता हूं, तब पीलीभीत में या तो तुम रहोगे या वरुण गांधी रहेगा। एक को जिला छोडऩा पड़ेगा।

मदद मांगने पर वोटर पर भड़के थे सांसद वरुण गांधी
आपको बतां दे कि थोड़े दिन पहले ही वरुण गांधी का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह शख्स को डांटते हुए सुनाई दे रहे थे। दरअसल वरुण गांधी मदद के लिए रात में 9:30 बजे फोन करने पर सांसद महोदय अपने ही वोटर पर भड़क गए। सांसद ने युवक से कहा कि मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं जो रात में काम करूंगा। अगर कोई काम है तो हमें सुबह फोन कीजिए। सांसद द्वारा फोन पर अपने वोटर से की गई अभद्र बातों का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.