ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश को मिलेंगे आज दो बड़े तोहफे, लखनऊ में कैंसर संस्थान तथा दो नये फ्लाईओवर तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलेगा। लखनऊ के चक गंजरिया में कैंसर संस्थान के साथ ही लखनऊ में दो बड़े फ्लाईओवर का भी उद्घाटन होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को करीब छह बजे कैंसर  संस्थान की ओपीडी का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इस दौरान लखनऊ के सांसद तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली से जुड़ेंगे। यहां पर अभी तैयार हो चुके सभी वार्ड का शुभारंभ होगा। लखनऊ में 75 एकड़ भूमि पर यह कैंसर संस्थान करीब 810 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। इसमें में 25 ऑपरेशन थिएटर हैं। इसके 18 विभागों में 54 डॉक्टर के साथ 54 नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ आउटसोॄसग पर है। इस संस्थान का शिलान्यास अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए किया था। इसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे। इसके साथ ही इसके साथ ही आज आवासीय भवनों का शिलान्यास किया जाएगा।

दो पुल आज से देंगे आठ लाख लोगों को बड़ी राहत

लखनऊ में दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बने दो पुल जाम से जूझ रहे करीब आठ लाख लोगों का सफर आसान करेंगे। ढाई साल में बनकर तैयार हुए ये पुल मंगलवार को जनता को समर्पित किए जाएंगे। गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर नाका हिंडोला होते हुए डीएवी कॉलेज और हैदरगंज से मीना बेकरी तक बनाए गए दोनों पुलों का लोकार्पण शाम साढ़े पांच बजे होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। नाका पुल 1527.88 मीटर लंबा है। जिस पर करीब 131 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके जरिये गुरु गोविंद सिंह मार्ग, हुसैनगंज चौराहा, बांसमंडी, नाका, डीएवी कॉलेज से ऐशबाग जाने वाले लोगों को बहुत राहत मिलेगी। यह तीन लेन का फ्लाईओवर है। मीना बेकरी पुल की लागत करीब 65 करोड़ रुपये है जिसकी लंबाई 908.05 मीटर है। शहर का व्यस्त मार्ग इस पुल से राहत पाएगा। बुलाकी अड्डा, राजाजीपुरम जैसे अहम इलाकों में जाम कम हो जाएगा। ये दो लेन का फ्लाईओवर है।

ढाई साल में दोनों पुलों का काम पूरा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली तक हैदरगंज से नींबू पार्क तक पुल का भी लोकार्पण कर दिया जाएगा। उन्होंने नाका के व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुल शुरू होने के बाद सॢवस लेन का काम पूरा होगा। सेतु निर्माण निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री चंद्गिका प्रसाद उपाध्याय और विधायक सुरेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.