ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

देश में 8 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 65 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति की बात करें तो भारत में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले तेजी से घटे हैं। इसके साथ ही रिकवरी दर में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बीते 5 हफ्तों से जारी सक्रिय मामलों की गिरावट अब 8 लाख से नीचे आ गई है। देश में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचा है। इसके साथ ही भारत में अब तक 65 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62,212 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 837 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो 74 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 लाख 24 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो अब 7,95,087 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 12 हजार 998 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में रिकवरी दर बढ़ी, सक्रिय मामले घटे

देश में कोरोना की रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में 70,816 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना की रिकवरी दर फिलहाल 87.78% है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर में कमी आई है। बीते 24 घंटों में देश में 9,441 सक्रिय मामले कम हुए हैं, जिससे एक्टिव केस की दर 10.70% हो गई है। देश की कोरोना मृत्यु दर 1.52% है।

डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख से नीचे एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि देश में डेढ़ महीने में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख के नीचे पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने एक अभूतपूर्व शिखर पर कब्जा कर लिया है। डेढ़ महीनों में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.