ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में धरने पर बैठे यूपी के विधायक संगीत सोम, केजरीवाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सरधना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल के शवगृह के बाहर शुक्रवार दोपहर धरने पर बैठ गए। धरना अब तक जारी है। एक महिला की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर संगीत सोम ने शाहदरा के एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी के भाजपा विधायक संगीत सोम की मानें तो मायके वालों को बेटी के शव को दिखाया तक नहीं गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहदरा के एसडीएम ससुराल पक्ष के साथ मिले हुए हैं। परिवार के ब्यान तक दर्ज नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह होने वाला है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया।

दरअसल, 12 अक्टूबर को मूल रूप से सरधना की रहने वाली मेघा जैन नाम की एक विवाहिता की दिल्ली में मौत हो गई। मेगा के स्वजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर मेघा को प्रताड़ित कर रहे थे, 12 अक्टूबर को ससुराल वालों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि मेघना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मेघना के घर पहुंचे लेकिन कोई नहीं मिला, इसके बाद वह जीटीबी अस्पताल के शवगृह पहुंचे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मेघना की हत्या की गई है। उन्हें उनकी बेटी के शव को दिखाया तक नहीं गया है। परिवार को आरोप है कि शाहदरा के एसडीएम ससुराल पक्ष के साथ मिले हुए हैं। परिवार के ब्यान तक दर्ज नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह होने वाला है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया गया। उन्होंने कई जगह मदद की गुहार लगाई, अंत में वह विधायक संगीत सोम के दरबार में पहुंचे।

वहीं, विधायक संगीत सोम का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की तानाशाही चला रही है, सरकारी अधिकारी आरोपितों के पक्ष में खड़े हैं। पीड़ित परिवार को बेटी का शव तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में न्याय व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा और आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होगी वह धरने पर परिवार के साथ बैठे रहेंगे।

गौरतलब है कि मेघा की शादी 2014 में शाहदरा के पंचशील गार्डन में रहने वाले रोहित जैन नाम के युवक से हुई थी। मेघना मानसरोवर गार्डन एक केंद्रीय स्कूल में शिक्षिका थी। कुछ दिन पूर्व मेघा की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.