ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

IPL 2020: वाशिंगटन सुंदर बोले- गेंद को देर से रिलीज करना है उनकी सफलता का मुख्य कारण

शारजाह। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का मानना है कि आइपीएल 2020 में उनकी सफलता का मुख्य कारण से गेंद को देर से रिलीज करना है।  इससे उन्हें बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ने में मदद भी मिलती है। सुंदर ने इस सीजन में आरसीबी की सफलता में अहम योगदान निभाया है। अब तक कप्तान विराट कोहली ने पावर प्ले ओवरों में उनका इस्तेमाल किया है। उन्होंने सात मैचों में पांच विकेट लिए हैं लेकिन इकॉनमी रेट 4.90 रही है।

बैंगलोर को गुरुवार के दिन किंग्स इलेवन पंजाब से मैच खेलना है। इससे पहले सुंदर ने कहा कि गेंद को देर से रिलीज करना अहम है। यदि आप एक बल्लेबाज के पैरों पर ध्यान देते हैं, तो आपको पता चल सकता है कि वह क्या करने चाहता है। यदि आपको इसके बारे में पता चल गया, तो आपको बल्लेबाज जो नहीं करने देना चाहता वह करने में मदद मिलेगी। 21 वर्षीय का यह खिलाड़ी  छह फुट से अधिक लंबा है। उन्हें लगता है कि उनकी लंबाई से उन्हें काफी फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि वह अपने लाभ के लिए इसका उपयोग करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

कप्तान विराट कोहली ने सुंदर पर जो आत्मविश्वास दिखाया वह उससे खुश हैं। सुंदर ने इसे लेकर कहा कि मुझे खुशी है कि विराट ने मुझ पर इतना भरोसा दिखाया है और पावरप्ले और खेल के अन्य महत्वपूर्ण समय के दौरान मुझे गेंद सौंपी है। एक फिंगर स्पिनर के लिए कप्तान का आत्मविश्वास बेहद महत्वपूर्ण है। ऑफ स्पिनर का टूर्नामेंट में सबसे बेहतर इकोनॉमी रहा है। वह हैदराबाद के स्टार स्पिनर राशिद खान (5.03) से भी आगे हैं

सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी आरसीबी के लिए योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बल्ले से भी आरसीबी के लिए मैच जीतना पसंद करूंगा। मैं अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। जब मौका मिलेगा मैं बढ़िया प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.