ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Kangana Ranaut ने इरा ख़ान के डिप्रेशन को लेकर कहा- ‘टूटे परिवारों के बच्चों के लिए मुश्किल होता है’

नई दिल्ली। आमिर ख़ान के बेटी इरा ख़ान ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौक़े पर एक वीडियो जारी करके स्वीकार किया कि वो काफ़ी समय से डिप्रेशन का शिकार हैं। इरा के इस वीडियो पर कंगना रनोट ने डिप्रेशन को लेकर अपनी बात रखी और इसके लिए परिवारों के टूटने को ज़िम्मेदार ठहराया।

कंगना ने इरा के वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए अपने गुज़रे हुए वक़्त को याद किया और लिखा- सोलह साल की उम्र में, मैं शारीरिक उत्पीड़न का सामना कर रही थी। अकेले अपनी बहन को संभाल रही थी, जिसे तेज़ाब से जला दिया गया था और मीडिया के गुस्से को भी झेल रही थी। डिप्रेशन की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन सामान्यत: टूटे हुए परिवारों के बच्चों के लिए यह मुश्किल होता है। पारम्परिक पारिवारिक सिस्टम बहुत ज़रूरी है।

 

बता दें, इरा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करके लिखा था- बहुत कुछ चल रहा है। बहुत से लोग बहुत सारी बातें कर रहे हैं। चीज़ें वाकई भटकाने और तनाव देने वाली हैं। यह ठीक नहीं है। यह सब एक साथ कहना आसान नहीं है। लेकिन, मैं सोचती हूं कि मैंने कुछ तय कर लिया है या इसे समझने लायक कर लिया है। मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी। इसलिए इस सफ़र पर मेरे साथ आइए। आइए, बातचीत शुरू करें।

इरा आमिर ख़ान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की संतान हैं। आमिर और रीना ने 1986 में शादी की थी। इरा के अलावा दोनों के जुनैद नाम का बेटा भी है। 2002 में आमिर और रीना का तलाक़ हो गया था। 2005 में आमिर ने किरन राव से शादी कर ली। 2011 में आज़ाद का जन्म हुआ था।

कंगना हाल ही में थलाइवी की शूटिंग करके हैदराबाद से अपने गृहनगर मनाली लौटी हैं। इस बायोपिक फ़िल्म में कंगना लीजेंड्री एक्ट्रेस और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जे जयललिता का किरदार निभा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.