ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह किरार BJP में हुए शामिल

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और किरार महासभा के अध्यक्ष गुलाब सिंह किरार ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। गुलाब सिंह किरार का ग्वालियर चंबल में खासा प्रभाव है। इस दलबदल से किरार समाज के काफी वोट प्रभावित होगें। उपचुनाव से पहले गुलाब सिंह का BJP में शामिल होना ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस को कमजोर करना माना जा रहा है।

बता दें कि, गुलाब सिंह किरार रविवार को मुरैना के सुमावली विधानसभा के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा इसे गुलाब सिंह किरार की घर वापसी मान रही है। क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले डॉ. गुलाब सिंह किरार भाजपा से जुड़े हुए थे और शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा रखते थे। डॉ. किरार शिवराज सरकार में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी थे और मुख्यमंत्री के काफी क़रीबी माने जाते थे, लेकिन उनका नाम व्यापमं घोटाले में आने के बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइंन कर ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.