ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया का कांग्रेस को करारा जवाब- मैं भू-माफिया नहीं, क्या राजवंश में पैदा होना कोई गलती है ?

ग्वालियर: कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भूमाफिया बता रही है, उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए एक बड़ा मुद्दा कांग्रेस ने बना लिया है। कांग्रेस के भूमाफिया के आरोपों पर पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा है कि ‘ये संपत्ति मेरी 300 साल पुरानी है और सवाल तो मैं उन लोगों से करना चाहता हूं, जो नए-नए महराजा बने हुए हैं। मैं एक परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं यदि यह मेरी गलती है तो मैं स्वीकार करता हूं।’

दरअसल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगातार कांग्रेस हमलावर है। ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार कांग्रेस सिंधिया को भूमाफिया साबित करने में लगी हुई है, इन आरोपों पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कांग्रेस पर पलटवार किया है।

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोलते हुए सिंधिया को राज्य का सबसे बड़ा भूमाफिया कहा था. इसके साथ ही कांग्रेस के और नेता इस तरह के बयान दे चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.