ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सना ख़ान ने इंस्टाग्राम से डिलीट कीं अपनी सारी हॉट फोटोज़, अब दिखती हैं सिर्फ हिजाब में, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ फेम और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सना ख़ान के एक फैसले ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया है। जिस फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत पाने के लिए लोग तरसते हैं और सालों इसका इंतज़ार करते हैं, सना ख़ान ने उस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। जी हां, कभी सलमान ख़ान के साथ काम कर चुकीं सना ख़ान ने एक्टिंग की दुनिया को छोड़ इस्लाम की दुनिया को अपना लिया है। सना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी।

सना के अचानक लिए गए इस फैसले से कोई हैरान है। इतना ही नहीं इस फैसले को लेने के साथ ही सना ने अपनी सारी हॉट फोटोज़ को इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट फोटोज़ अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं, लेकिन अब अगर आप उनका इंस्टाग्राम देखें तो आपको सना की एक भी हॉट फोटो नहीं मिलेगी। अब हर फोटो में सना सिर्फ हिजाब में या सिर पर दुपट्टा ओढ़े नज़र आ रही हैं।

 

सना के इंस्टाग्राम से ये साफ समझ आ रहा है कि अब वो पूरी तरह इस्लाम के रास्ते को अपना चुकी हैं। सना खान से पहले ‘दंगल’ एक्ट्रेस जायरा वसीम भी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने भी ऐसी ही वजह के चलते बॉलीवुड का अपना सफर खत्म किया है।

आपको बता दें कि सना खान ने फिल्म ‘यही है हाई सोसायटी’ से साल 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘धन धना धन गोल’, ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। वहीं सना हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.