ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

IPL 2020: ब्रायन लारा बोले- रिषभ पंत ने ऑफ साइड की बल्लेबाजी में किया है काफी सुधार

मुंबई। वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को लगता है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत ने बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है। खासकर ऑफ साइड में उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार देखने को मिला है। 23 वर्षीय बल्लेबाज को लेग साइड पर गेंद को जोर से मारने के लिए जाना जाता है। उन्होंने ज्यादातर रन उसी क्षेत्र में बनाए हैं। लारा के मुताबिक, पंत ने अब अपने स्कोरिंग जोन बदलाव किए हैं और वह अब ऑफ साइड में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट लाइव’ पर पंत की बल्लेबाजी पर बोलते हुए लारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है। मैं उनकी बल्लेबाजी में किए गए सुधारों के बारे में बात कर रहा हूं। ध्यान देने वाली बात यह है कि वह हर गेंद लेग-साइड में खेलने की कोशिश करते थे और उनकी स्कोरिंग चार्ट देखकर पता चलता है कि वह लेग-साइड में खेलना कितना पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि अब वह यह बात समझ गए हैं कि यह काम नहीं कर रहा है और उन्होंने ऑफ-साइड में अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने पर काम किया।

लारा ने आगे कहा कि बाएं हाथ का यह युवा बल्लेबाज अब एक संतुलित खिलाड़ी बन गया है, जो मैदान के सभी हिस्सों में रन बना सकता है। आइपीएल 2020 में पंत अब-तक पांच मैचों में 42.75 की औसत से 171 रन बनाए हैं। लारा ने कहा कि अब उनके द्वारा किए गए बदलावों को देखें। अब उनके पास मैदान के सभी हिस्सों में रन बनाने की क्षमता है। उनकी स्कोरिंग चार्ट प्रभावशाली दिख रही है। वह गेंदबाजों के लिए अधिक चिंता की बात हो गए हैं। वह अब संतुलित बल्लेबाज लग रहे हैं। यह एक बड़ा सुधार है जो पंत ने किया है। जाहिर तौर पर इससे उनको बल्लेबाजी में मदद मिलेगी। मेरा मानना है, इस युवा खिलाड़ी को एक लंबा रास्ता तय करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.