वर्क फ्रॉम होम के दौरान इन की-बोर्ड शॉर्टकट का करें इस्तेमाल, झटपट पूरा होगा काम
नई दिल्ली। कोरोना काल में घर से काम करने के दौरान लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है। ऐसे में सभी लोगों को इन दोनों डिवाइस की सही जानकारी होना अनिवार्य है। लैपटॉप या कंप्यूटर चलाने के लिए माउस के साथ की-बोर्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको यहां की-बोर्ड से जुड़े कुछ खास शॉर्टकट के बारे में बताएंगे, जिनकी सहायता से आप घर बैठे दफ्तर का काम तेजी से खत्म कर पाएंगे। साथ ही इन शॉर्टकट से आपका समय भी बचेगा। तो आइए जानते हैं इन खास की-बोर्ड शॉर्ट के बारे में…
Ctrl + A शॉर्टकट
इस की-बोर्ड शॉर्टकट के जरिए आप एक बार में पूरे टेक्स्ट और पैराग्राफ को कॉपी कर सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा और काम भी तेजी से पूरा होगा। वहीं, आपको बार-बार माउस इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Ctrl+Z शॉर्टकट
की-बोर्ड का यह शॉर्टकट बहुत काम का है। यदि आपसे नोटपैड पर लिखा टेक्स्ट गलती से डिलीट हो जाता है, तो आप Ctrl+Z शॉर्टकट का इस्तेमाल करके उस टेक्स्ट को वापस ला सकते हैं। आपको बता दें कि आप इस शॉर्टकट का उपयोग टेक्स्ट डिलीट हो जाने के बाद तुरंत करें, तभी ही टेक्स्ट वापस आएगा, नहीं तो देरी से इसका इस्तेमाल करने पर टेक्स्ट वापस नहीं आएगा
Alt + Tab शॉर्टकट
इस शॉर्टकट का इस्तेमाल करके आप दो टैब के बीच स्विच कर सकते हैं। इस शॉर्टकट के इस्तेमाल से आपका काम आसान हो जाएगा और आपको बार-बार माउस छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Ctrl + N
इस शॉर्टकट के जरिए आप बिना माउस इस्तेमाल किए गूगल क्रोम या फिर किसी भी ब्राउजर में नई विंडो ओपन कर सकते हैं। इससे आपका बहुत समय बच जाएगा।
Ctrl + C शॉर्टकट
यह की-बोर्ड शॉर्टकट बहुत आम है। ज्यादातर लोगों को इस शॉर्टकट के बारे में जानते हैं। इस शॉर्टकट के जरिए आप किसी भी टेक्स्ट और पैराग्राफ को आसानी से कॉपी कर सकते हैं। इससे आपका बहुत समय बचेगा।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.