ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP के गृहमंत्री का बड़ा बयान, हाथरस कांड संयोग नहीं एक प्रयोग था

भोपाल: गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। कमलनाथ व राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ है। कांग्रेस को दलित नहीं दल हित की चिंता है। कांग्रेस ने हमेशा देश तोड़ने वाली ताकतों का साथ दिया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने का काम करती है जिसका उदाहरण राहुल गांधी का हाथरस कनेक्शन है। उन्होंने दलितों के हितों पर कुठारा घात किया है। कांग्रेसी धोखे की राजनीति करते हैं। कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। ये हमेशा से देश को जातियों में बाटना चाहती है। हाथरस संयोग नहीं एक प्रयोग था।

वहीं 10 दिन में कर्जमाफी वाली बात को लेकर राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वे तो कहते हैं कि 10 दिन में कर्ज माफ कर देंगे 15 मिनट में चीन साफ कर देंगे। उस गुरु को नमन जिन्होंने इन्हें पढ़ाया। इतनी अच्छी नस्ल के ये आते कहा से हैं? कमलनाथ पर पथराव को लेकर कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि जिला प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन होता है जहां चुनाव होता है। अभी तक वो इस प्रकार के हमले करा रहे थे। ये कांग्रेस के स्पॉन्सर से प्रेरित हुआ होगा। कोई सस्ती लोकप्रियता के लिए खुद से ऐसा किया होगा बीजेपी पर आरोप न लगाए।

वहीं बिकाऊ और टिकाऊ वाले मुद्दे पर डॉ मिश्रा बोले- शुरुआत कांग्रेस ने की थी में वो उसी में उलझ रहे है अपने बने जाल में फंसे कमलनाथ। अपनी सरकार गंवा दी, खुद के बने जाल में उलझ कर। कोरोना अभियान और प्रदेश के लोगों से अपील कोरोना का अभियान इसलिए जरूरी है कि पीएम ने शुरू से जो कदम उठाए वो विश्व मे सराहे गए हैं। बचाव का बड़ा रास्ता है। मास्क ही वैक्सीन है। पीएम की अपील का अनुसरण सभी करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.