ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Gold Price Today: सोने के वायदा भाव में भारी गिरावट, चांदी में भी जबरदस्त मंदी, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दिसंबर वायदे के सोने का भाव 1 फीसद या 506 रुपये की गिरावट के साथ 50,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा फरवरी वायदे के सोने का भाव इस समय 1.27 फीसद या 646 रुपये की गिरावट के साथ 50,203 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर 1.66 फीसद या 1007 रुपये की गिरावट के साथ 59,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.17 डॉलर की बढ़त के साथ 1,883.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.63 फीसद या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.67 फीसद या 0.39 डॉलर की बढ़त के साथ 23.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.