ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पहले नोट अब साड़ी, सिंधिया समर्थक एक और मंत्री का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने कसा तंज

भोपाल: नोट बांटने के बाद अब सोशल मीडिया में साड़ी बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंगावली के पूर्व विधायक और मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसा है कि चुनावी दौर में 35 करोड़ दिखने लगा है। ये बिकाऊ लोग नेता नहीं हैं। ये लोकतंत्र के स्थाई कलंक हैं।

वहीं वीडियो को लेकर मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही कही हैं। आपकों बता दें कि इससे पहले मंत्री बिसाहूलाल का पैसे बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे अपनी विधानसभा अनूपपुर में लोगों को नोट बांटते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनैतिक बेशर्मी की चादर ओढ़ चुकी जनादेश खरीदकर काबिज़ शवराज सरकार के एक मंत्री श्री ब्रजेन्द्र यादव महिलाओं को साड़ी बांटने की जद में हुए कैद!फ़रेबी अंधभक्त कहेंगे VDO पुराना है,यादव अभी प्रत्याशी नहीं। लिहाज़ा,इन पर आचार संहिता लागू नहीं होती! 35 करोड़ जिंदाबाद

बता दें कि मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और बिसाहूलाल उन नेताओं में शामिल हैं जिनके कारण कमलनाथ की सरकार गिरी थी, और इसी वजह से बिसाहूलाल की विधायकी भी चली गई। जिसके चलते अब मुंगावली और अनूपपुर सहित 28 सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही मंत्रियों का ये वीडियो भाजपा के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.