ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस कांड पर बोले राजा भैया- CBI जांच के नाम पर कई लोगों के पेट में दर्द शुरू

प्रतापगढ़ः यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ़ राजा भैया हाथरस मामले पर ट्वीट किया है। राजा भैया ने लिखा कि हाथरस कांड में सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। उन्होंने लिखा है कि इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने असंवेदनशीलता बरती, लेकिन अब समय के साथ सच्चाई भी सामने आएगी।

राजा भैया ने ट्वीट किया, ‘हम सभी सहमत कि मामले में स्थानीय प्रशासन ने असंवेदनशीलता बरती, पर आश्चर्य है कि सीबीआई जांच के निर्णय से कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। समय के साथ सच्चाई सामने आएगी, सत्यमेव जयते।’

बता दें कि पीड़ित परिजनों ने कहा है कि उन्होंने सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी। वे चाहते हैं कि पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में की जाए। पीड़िता के भाई ने कहा कि हमने सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी क्योंकि मामले में पहले से ही एसआईटी की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से होनी चाहिए। पीड़िता के भाई ने कहा कि परिवार किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं है। बहन की अस्थियां तब तक विसर्जित नहीं की जाएगी जब तक कि आरोपियों को फांसी नहीं हो जाती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.