ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय ने सेना के वास्ते हथगोलों की खरीद के लिए 409 करोड़ रूपए का किया सौदा

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना को 409 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से 10,00,000 हथगोलों की आपूर्ति करने के लिए नागपुर की एक कंपनी के साथ बृहस्पतिवार को एक करार पर दस्तखत किए। मंत्रालय ने कहा कि ये ‘मल्टी-मोड’ हथगोले भारतीय सेना द्वारा उपयोग में लाए जा रहे द्वितीय विश्वयुद्ध काल के विंटेज गोलों की जगह लेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय की खरीद शाखा ने सेना को 409 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से 10,00,000 मल्टी-मोड हथगोलों की आपूर्ति करने के लिए नागपुर की मैसर्स इकॉनोमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर आज हस्ताक्षर किए।” अधिकारियों के अनुसार इन ग्रेनेड का डिजाइन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। मंत्रालय ने कहा कि इनका उपयोग बचाव एवं प्रहार दोनों स्थितियों में किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.