ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया को लेकर फर्जी पोस्ट करने वाले कांग्रेस पदाधिकारी पर FIR, विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

अशोकनगर: बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ फर्जी पोस्ट को लेकर एक बड़ा हंगामा हो गया। जहां एक तरफ बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंघई पर एफआईआर दर्ज की वहीं मामले का विरोध करते हुए कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। देर रात हुई इस एफआईआर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव के साथ साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि अभिषेक सिंघई द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई थी जिसमें राज्यसभा सांसद को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने थप्पड़ मारने की बात कही गई थी।

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस के विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंघई द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई थी जिसपर फरयादी पंजाब सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था जिसके विरोध कांग्रेस ने बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी की। इस पूरे मामले पर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह दांगी ने कहा कि पोस्ट तो एक बहाना है दमनकारी नीतियों के तहत हमारे कार्यकर्तओं को दबाया जा रहा है और यह राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव के कहने पर किया गया है।

वहीं इस पूरे मामले पर राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि की आरोप तो कोई भी लगा सकता है उनके पास इसका कोई सबूत है क्या कि मैंने एफआईआर दर्ज कराई है। मुझे तो यह तक नहीं पता कि किस पर एफआईआर हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.